संदेश

चन्दन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

त्रिपुंड

*शिवलिंग पर बने त्रिपुण्ड्र की तीन आड़ी रेखाओं का रहस्य ......* *शैव परम्परा का तिलक है त्रिपुण्ड्र । यह कितना बड़ा होना चाहिए ? कैसे लगाना चाहिए ? त्रिपुण्ड्र की तीनों रेखाओं का क्या रहस्य है ?*   *प्राय: साधु-सन्तों और विभिन्न पंथों के अनुयायियों के माथे पर अलग-अलग तरह के तिलक दिखाई देते हैं । तिलक विभिन्न सम्प्रदाय, अखाड़ों और पंथों की पहचान होते हैं । हिन्दू धर्म में संतों के जितने मत, पंथ और सम्प्रदाय है उन सबके तिलक भी अलग-अलग हैं । अपने-अपने इष्ट के अनुसार लोग तरह-तरह के तिलक लगाते हैं ।* *शैव परम्परा का तिलक कहलाता है त्रिपुण्ड्र......* *भगवान शिव के मस्तक पर और शिवलिंग पर सफेद चंदन या भस्म से लगाई गई तीन आड़ी रेखाएं त्रिपुण्ड्र कहलाती हैं । ये भगवान शिव के श्रृंगार का हिस्सा हैं । शैव परम्परा में शैव संन्यासी ललाट पर चंदन या भस्म से तीन आड़ी रेखा त्रिपुण्ड्र बनाते हैं ।* *एक बार सनत्कुमारों ने भगवान कालाग्निरुद्र से पूछा......* *· त्रिपुण्ड्र कितना बड़ा होना चाहिए ?* *· कैसे लगाना चाहिए ?* *· त्रिपुण्ड्र की तीनों रेखाओं का क्या रहस्य है ?* *भगवान कालाग्निरुद्र बोले......* ...

चन्दन के प्रकार

*चंदन कितने प्रकार का होता है ? लाल चंदन, रक्तचंदन, सफेद चंदन, पीला चंदन, शबर चंदन, पतंग चंदन, पर्वर चंदन एवं हरि चंदन । रक्तचंदन के क्या उपयोग हैं ? १. गायत्री मंत्र के उपासकों के लिए उपयुक्त : ‘रक्तचंदन मूलतः ही तेजोमय है, इसलिए गायत्री मंत्र के उपासकों के लिए इसका उपयोग लाभकारी है । २. काले शक्तिबीजों के नाश के लिए उपयुक्त : रक्तचंदन के लेप से जीव की सूर्यनाडी कार्यरत होती है एवं उसके शरीर में तेजकणों की वृद्धि होती है । यह बढा हुआ तेज जीव की आत्मशक्ति जाग्रत कर उसके शरीर में विद्यमान काले शक्तिबीजों का नाश करता है । ३. संकट दूर करने के लिए जिस देवता की मनौती मांगी गई है, उन्हें लेप करना : परिवार का संकट दूर करने के लिए देवता से मनौती मांगी जाती है । उस समय उन्हें रक्तचंदन का लेप लगाकर उनमें विद्यमान पृथ्वी एवं तेज के संयोग से कार्यरत सगुण तत्त्व जाग्रत किया जाता है तथा उस तत्त्व की सहायता से इच्छित अनिष्ट परिणामों को नष्ट कर परिवार को संकटमुक्त करने का प्रयत्न किया जाता है । ४. वास्तु की अनिष्ट शक्तियों से रक्षा हेतु आसरा (एक कनिष्ठ देवी) एवं स्थानदेवता की प्रतिमाओं को लेप करना : आ...