सम्मोहन क्या है
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● ❗❗ *आचार्य रुद्रेश्वरन* ❗❗ ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● सम्मोहन क्या ? ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● 👉🏻 प्रिय पाठकों------- एक अद्भुत परन्तु बहुत बुरी विद्या माना जाता है। सम्मोहन का नाम लेते ही लोग इस तरह रिएक्ट करते हैं जैसा कि उनके सामने साक्षात शैतान आ गया हो। ऐसा जनसामान्य में फैले अंधविश्वास तथा गलत कहानियों के चलते होता है। हालांकि इसमें ऐसा कुछ भी गलत नहीं है वरन वर्तमान में तो हिप्नोसिस का प्रयोग मानसिक तथा शारीरिक बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। डॉक्टर कर रहे हैं बीमारियां दूर करने में सम्मोहन का प्रयोग यूरोप, अमरीका सहित दुनिया भर के तमान विकसित देशों में हिप्नोसिस पर रिसर्च की जा रही है और इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में इसका उपयोग बुरी आदतों को बदलने, पिछले जन्म की याद दिलाने, तनाव व डिप्रेशन दूर करने तथा अन्य मानसिक बीमारियों को ठीक करने में किया जा रहा है। फिर भी लोगों के मन से इसका डर नहीं जा रहा है। आइए जानते हैं सम्मोहन के बारे में फैले हुए ऐसे ही कुछ तथ्य जो हर आदमी को जानन...