संदेश

त्राटक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

त्राटक से पूर्वानुमान

त्राटक साधना से मिलती है घटनाओं के पूर्वानुमान की शक्ति.. त्राटक क्या है? आप इसे कुछ ऐसे समझ सकते हैं कि जब कोई इंसान चरम बिंदु पर एकाग्रचित्त होकर ध्यानस्थ होता है तो वह बोध अवस्था में होकर भी आसपास के वातावरण से निरपेक्ष हो जाता है। ऐसे में उसकी समस्त चेतना का केन्द्र बिंदु अंतः की ओर रूपायित होने लगता है। यही वह उच्चतर अवस्था होती है जबकि साधनारत इंसान की संपूर्ण शक्तियां एकाकार होने लगती हैं और वह दूसरों को आकर्षित और वशीभूत कर सकने में सक्षम होता है। किंतु क्या त्राटक सिद्धि सहज सिद्धि है या फिर ये भी जटिल कर्मकाण्डों पर आधारित है? हां, त्राटक साधना सहज सिद्ध होने वाली साधना है किंतु इसके लिए कुछ निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना होता है। क्या हैं त्राटक साधना विधि: इस साधना के लिए माध्यम कुछ भी अपनाया जा सकता है किंतु इसके लिए प्रज्वलित, अग्निमय अथवा अस्थिर बिंदु वाले माध्यमों का प्रयोग करना श्रेयस्कर है। आप घी के दीपक का प्रयोग करें तो अत्युत्तम होगा। दीपक बड़ा हो और पूर्ण रूप से घी से भरा हो, दीपक में बाती का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए ताकि वह साधना काल में जलता रहे...