स्त्रियों को शिवलिंग पूजन करने का अधिकार ??
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● ❗❗ *आचार्य रुद्रेश्वरन* ❗❗ ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● 👉🏻 प्रिय पाठकों------- समाज मे एक भ्रम बहुत समय से फैला हुआ है कि स्त्रियां शिव लिंग का अर्चन पूजन नही कर सकती। तो आज मैं आप सभी को शिवपुराण के विद्येश्वरसंहिता में वर्णित उस श्लोक से अवगत करता हु जिससे आप का भरम दूर हो जाएगा। ब्राह्मणः क्षत्रियो वैश्य: शुद्रो वा प्रतिलोमज:। पूजयेत सततं लिंगम तत्तमंत्रेण सादरम।। किम बहुक्तेन मुनयः स्त्रीणांमपि तथान्यतः। अधिकारोस्ति सर्वेषाम शिवलिंगार्चने द्विजाः।। अर्थात ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शुद्र अथवा बिलोम संकर अथवा कोई भी क्यों न हो वह अपने अधिकार के अनुसार वैदिक अथवा तांत्रिक मंत्रो से शिवलिंग की पूजा करें। शिवलिंग पूजन करने में स्त्रियों का तथा अन्य सब लोगो का अधिकार है ,सभी जीव मात्र के लिए शिव कल्याणकारी है और सब को पूजा करने का अधिकार है हर हर महादेव सम्पूर्ण---🖌 ...