संदेश

काली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काली सहस्रनाम अनुष्ठान विधी

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●     ❗❗ *आचार्य रुद्रेश्वरन* ❗❗ ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● 👉🏻 प्रिय पाठकों------- काली-सहस्रनाम का एक पाठ रात्रि मे करने से समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलता है।आज के समय में जबकि गुरु का मिलना मुश्किल है और साधना मार्ग ठीक से निर्देशित करने वालों की बहुत कमी सामान्य पाठकों को महसूस होती है ,जबकि उनकी समस्याए बहुत अधिक बढ़ चुकी हैं ,ऐसे  मे काली सहस्त्रनाम का पाठ सामान्य जन के लिए अमृत स्वरुप और हर समस्या का रामबाण इलाज है | ‘भैरव-तन्त्र’ के अनुसार साधक को अपनी साधना की सम्पूर्णत: निर्विघ्न सिद्धि के निमित्त कालिका देवी की उपासना करना अपरिहार्य है ।भगवती काली ही तंत्रों के प्रवर्तक भगवान सदाशिव की आह्लादनी शक्ति हैं । कालिका देवी के कृपा-कटाक्ष बिना अघोरेश्वर शिव भी साधक को उसका वांछित वर देने में असमर्थ हो जाते हैं। ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण’ (गणपति खण्ड) में परशुरामजी द्वारा शिवजी की आज्ञा से कालिका देवी को प्रसन्न करने हेतु बार-बार स्तुति करने का वर्णन मिलता है । शिवजी द्वारा प्रदत्त‘कालिका सहस्रनाम’ पूर्णत: सिद्ध है । इसका पाठ करने के लिए पूज...