संदेश

ग्रहण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बृहत्संहिता के अनुसार सूर्य और चंद्र के दश ग्रास

सुत्र:- (राहुचाराध्याय: श्लोक ४३) सव्यापसव्यलेहग्रसननिरोधावमर्दनारोहा: । आघ्रातं मध्यतमस्तमो∙न्त्य इति ते दश ग्रासा:॥ इस सुत्र के‍ अनुसार सूर्य एवं चंद्रमा के ग्रहण के समय उत्पन्न स्थिति से सव्य, अपसव्य, लेह, ग्रसन, निरोध, अवमर्दन, आरोह, आघ्रात, मध्यतम, तमोन्त्‍य ये सूर्य एवं चंद्र के दश ग्रास होते है ।    सूर्य ग्रहण हमेशा आमावस्या के दिन होता है। सूर्य एवं पृथ्वी के बिच में चंद्र आने पर सूर्य ग्रहण की स्थिती बनती है, तथा चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन होता है। सूर्य तथा चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आने पर चंद्र ग्रहण की स्थिती बनती है।    सभी देशों में प्राय: चंद्र ग्रहण एक रूप का तथा सूर्य ग्रहण अलग अलग आकृती का दिखता है । उसका कारण यह है कि बादलो की तरह अध:स्थित चंद्रमा पश्चिम की ओर से आकर रविबिंब को ढकता है । इसलिए प्रत्येक देश में सूर्य ग्रहण अलग अलग रूपो में दिखाई देता है। १ सव्यग्रास : ग्रहण के समय में सूर्य या चंद्र से सव्य (दक्षिण भाग) में होकर राहु गमन करे तो संसार हर्षित, भय रहित और जल से पूर्ण होता है । संसार में सूख, शांती होती है । २ अपसव्य : यदि राहु ...

सूर्य ग्रहण निर्णय 29/12/2019

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●     ❗❗ *आचार्य रुद्रेश्वरन* ❗❗ ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● सूर्य ग्रहण निर्णय 29/12/2019 ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● 👉🏻 प्रिय पाठकों------- इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण ये वर्ष खत्म होने के साथ लगने जा रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य एक आग की अगूंठी की तरह दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 08:17 से लेकर 10:57 बजे तक रहेगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण को भारत भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी इसे देखा जायेगा। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य राशि धनु और नक्षत्र मूल रहेगा। इसलिए इस नक्षत्र और राशि के लोगों पर इस ग्रहण का खास प्रभाव पड़ेगा। आप लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। 26 दिसंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में दिखने के कारण सूतक भी लागू रहेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूतक काल के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते साथ ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं। क्योंकि इस दौरान पूजा-पाठ भी निषेध माना गया है। सूतक काल का प्रारंभ 25 दिसंबर को 5 बजकर 33 मिनट से हो जायेगा और इसका अंत 26 दिसंबर स...