संदेश

तत्व लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जड़ और चेतन

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●         ❗❗ *आचार्य रुद्रेश्वरन* ❗❗ ●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬● 👉🏻 प्रिय पाठकों-------  *जड़ और चेतन* हम यह जानते हैं कि हर वस्तु का आधार अणु और परमाणु हैं . फिर ये भेद क्यों कि किसी को हम जड़ कहते हैं किसी को चेतन . इन छोटे छोटे कणों में विशाल उर्जा समायी हुई है . इस उर्जा का धनात्मक या ऋणात्मक दोनों उपयोग किया जा सकता है . यह बात भी कही जाती है कि हर चीज के दो पहलु होते हैं और यह सत्य भी है . ऋण और धन के बिना उर्जा का प्रवाह नहीं होता . उचाई के बिना गहराई नहीं होती . अच्छे के बिना बुराई नहीं होती . अगर दूसरा पहलु नहीं हो तो शायद उस गुण को पहचानना मुश्किल हो जाये . ठण्ड है तो गर्मी भी है , अगर एक नहीं होता तो पता कैसे चलता कि क्या ठण्ड है और क्या गर्मी . जब हर वस्तु का आधार अणु परमाणु हैं तो जड़ और चेतन का अंतर क्यों ? ऐसा क्या है जिससे कोई वस्तु चेतन होती और दूसरी जड़ . मशीन, वाहन इत्यादि चलायमान हैं लेकिन चेतन नहीं . तो चलायमान होना भी चेतना नहीं है . संवाद कर लेना भी मशीनों के बीच संभव है , यह भी भेद नहीं प्रकट करता जड़ और चेतन का . या यह हमारी सोच क...