विवाह के सिद्ध उपाय

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
        ❗❗ *आचार्य रुद्रेश्वरन* ❗❗
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●

👉🏻 प्रिय पाठकों------- 
व्यक्ति की जन्मकुंडली से यह ज्ञात किया जा सकता है कि किन दोषों व किन दशाओं के कारण विवाह में बाधाएं आ रही हैं और उचित उपायों के माध्यम से इन सभी बाधाओं को दूर भी किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ विवाह बाधा दूर करने के उपाय बता रहे हैं,  जिनसे विवाह में होने वाले विलंब व अवरोधों को दूर किया जा सकता है।
विवाह में देरी के उपाय/मंत्र:
विवाह में आने वाली अड़चनें तथा गृह दोष आदि के निवारण के लिए कुछ मंत्र व साधनाएं प्रचलित हैं; जिनका जाप पूरा कर के आप अपने विवाह में आने वाली मुश्किलों को दूर कर सकते हैं।
1- अगर किसी कन्या के विवाह में विलंब हो रहा है, तो हर गुरूवार के दिन बरगद, केले या पीपल के वृक्ष पर बिना नागे के जल चढ़ाएं तथा निम्नलिखित मंत्र का जाप करें-
“गौरी आवे ,शिव जो ब्याहवे, (लड़की का नाम) का विवाह तुरंत सिद्ध करें,
देर ना करें, जो देर होए, तो शिव को त्रिशूल पड़े।
गुरु गोरखनाथ की दुहाई फिरै।”
शिव पार्वती जी का यह मंत्र जीवन के दोषों को समाप्त कर, विवाह का मार्ग प्रशस्त करता है।
2- यदि किसी लड़के का विवाह विपरीत ग्रह दशाओं के कारण न हो पा रहा हो, तो वह विवाह के लिए भगवान श्री कृष्ण की आराधना करे। यहाँ हम एक मंत्र दे रहे हैं , जिसका जाप कर शीघ्र ही इच्छित विवाह के योग बनते हैं।
“क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”
प्रतिदिन स्नान के उपरान्त पीले वस्त्र पहन कर, भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के सामने नियमित इक्कीस दिन तक इस मंत्र की 1 माला का जाप करें।
3- इसके अलावा भगवान शंकर की एक विशेष पूजा भी कन्याओं के विवाह हेतु अत्यंत फलदायी है। इसके लिए पूजा वाले पांच नारियल फल लीजिये और शिव प्रतिमा के सामने रख कर आराधना कीजिये तथा
 “ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः”
मंत्र की पांच मालाओं का जाप करें । इसके बाद पाँचों नारियल नजदीक के किसी शिव मंदिर में चढ़ा दें। शीघ्र ही विवाह के शुभ योग बनेंगे।
4- विवाह में होने वाले अनावश्यक विलम्ब को दूर करने के लिए भगवती देवी लक्ष्मी जी की प्रतिदिन पूजा करें और नियमित ‘श्री सूक्तम ‘ का विधिविधान से पाठ करें।
शीघ्र विवाह के लिए टोटके:
अक्सर विवाह में आने वाली दिक्क्तों को दूर करने के लिए कई तरह की युक्तियाँ तथा टोटके प्रयोग किये जाते हैं, जिनसे जल्द शादी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की राह खुलती है। आइये उनमें से कुछ प्रमुख व अधिक प्रयोग किये गए टोटकों के बारे में जानते हैं :
1- यदि किसी कन्या के विवाह में विलंब हो रहा है अथवा योग्य वर नहीं मिल पा रहा है, तो कन्या जब भी अपनी किसी सहेली के विवाह में जाये और मेहँदी की रस्म के दौरान दुल्हन द्वारा थोड़ी मेहँदी अपने भी लगवा ले; तो इससे शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं ।
2- विवाह में होने वाले विलंब को समाप्त करने हेतु, कन्या द्वारा यदि सहेली अथवा रिश्तेदार द्वारा शादी में पहना गया गया दुल्हन का जोड़ा पहना जाए तो शीघ्र ही विवाह होने का होने का मार्ग प्रशस्त होता है।
3-यदि किसी लड़के के विवाह में बाधा आ रही है, तो हर शुक्रवार को रात के समय मुठ्ठी में छुहारे लें और गिन कर आठ की संख्या में पानी में डालें। फिर इस पानी को तब तक गर्म करें, जब तक छुहारे गल न जाएँ। इसके बाद छुहारे व पानी सहित पूरे पतीले को अपने सिरहाने रख कर सो जाएँ और सुबह उठते ही किसी नदी अथवा बहते हुए जल स्रोत में प्रवाहित कर दें। इससे विवाह में आने वाली सभी बुरी दशाएं दूर होती हैं।
4-अगर किसी की कुंडली में मंगल दोष के कारण विवाह में अड़चनें आ रही हैं, अर्थात लड़का या लड़की मंगली हैं; तो उन्हें अपने कमरे के दरवाजे का रंग हल्का लाल या गुलाबी करवाना चाहिए। इससे मंगल दोष का प्रबाहव कम होता है तथा विवाह का मार्ग भी खुलता है।
5-जब भी लड़की या लड़की रिश्ते के लिए देखने या दिखाने जाएं, तो जाते समय गुड़ का एक टुकड़ा खाकर जाएं। ऐसा करने से आने वाली बाधाएं दूर होती हैं तथा शादी के योग अविलंब बनते है।
6-जिन व्यक्तियों को विवाह जल्दी करना है वे हर गुरुवार के दिन आटे की बनी दो लोई, हल्दी व चने के दौल लगा कर गाय को खिलाएं, तथा इसके साथ ही थोड़ा सा गुड़ व चने की पीली दाल गाय को खिलाएं इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
7- साथ ही हर गुरुवार को नहाने से पहले पानी की बाल्टी में एक चुटकी हल्दी डाल लीजिये तथा इस पानी से स्नान करें, स्नान के बाद खाने में थोड़ी सी केसर भी लीजिये, इससे शीघ्र विवाह की संभावनाएं फलित होंगी।

                                       सम्पूर्ण---🖌
            
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●

आप हमारे अन्य प्रसारण माध्यम से जुड़ सकते है ,

📡 ब्लॉग

Aachary Rudreswaran
 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻       http://mangalamshiva.blogspot.com/?m=1

📡 टेलीग्राम
👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼

https://t.me/AacharyRudreshwaran
 
📡  शिव सायुज्य
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
https://t.me/shivsayujy

📡 व्हाट्सअप
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
आचार्य रुद्रेश्वरन-9956973754

आचार्य देव शुक्ल-7607121234
🔝🔝🔝🔝🔝🔝🔝🔝🔝
उपर के किसी भी एक नंबर पर YES शब्द लिख कर भेजें और आप अधिक से अधिक धार्मिक,आध्यात्मिक एवं सनातन धर्म उत्थान हेतु अधिक से अधिक विवारण प्राप्त कर सकते है।
                        धन्यवाद। 

●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
 *🙆🏼‍♂‼जय श्री अवंतिकानाथ‼🙆🏼‍♂*
           🔔‼‼‼‼‼🔔
                      🕉🙏🏻🕉

टिप्पणियाँ