कबूतर को दाना डालना

"कबूतर को दाना डालना"
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कबूतरों को नित्य बाजरादि खिलाना धन-प्राप्ति का एक अचूक माध्यम है ! कबूतरों को दाना (बाजरादि) खिलाने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है, एक प्राचीन मान्यतानुसार कबूतर लक्ष्मी जी का आवाहन करता है अत: कबूतर को दानादि खिलाने से व्यक्ति को किसी भी प्रकार का अभाव नहीं रहता है ! आर्थिक उन्नति,व्यापारिक उन्नति तथा सर्वोन्नति हेतु निष्काम भाव से कबूतरों को बाजरा अवश्य खिलाना चाहिए !

विशेष: कबूतरों (जंगलू)  को घर के भीतर ना आने दें ! इससे मानसिक तनाव तथा बाहरी नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश करती है ! बहुत से व्यक्ति घर की छत पर कबुतरों को दानादि डालते हैं, यह भी अनुचित है, क्योंकि कबूतर दानादि खाने के उपरांत गंदगी (बीटादि) फैलाते हैं, जो विपरीत प्रभाव उत्पन्न करती है ! इस गंदगी आदि को तत्काल जल से धोकर साफ कर देना चाहिए !
            सबसे उत्तम तो यही होगा कि कबूतरों को घर से बाहर बाहर ही दानादि डालें ! 📚🖊🙏🙌
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

टिप्पणियाँ